Khan Sir Controversy : खान सर के बारे में उनके चाचाओं ने ऐसे क्या राज खोले जिससे मच गया हड़कंप? गरीबों का मसीहा या कुछ और? चाचाओं के आरोपों से छिड़ी बहस, खान सर को लेकर उठे नए सवाल, आखिर सच क्या है? जिसे लाखों छात्र मानते हैं आदर्श, उस पर परिवार ने क्यों साधा निशाना?
खान सर के यूपी वाले चाचा ने खोले चौंकाने वाले राज
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए खान सर के एक चाचा जिनका नाम निसार अहमद हो जो यूपी के देवरिया में रहते हैं। निसार का कहना है कि खान सर यानि फैजल के पास पढ़ाई-लिखाई को कोई खास डिग्रियां नहीं है। वह जो बताता है वो सारी फर्जी हैं। बस वह बोलने में माहिल है, उसके पास यही एक बड़ी शक्ति है, जिससे लोग उसकी तरफ खिचे चले आते हैं। यही उसके सफल होने की वजह है। नहीं तो वह बेहद ही घटिया किस्म का इंसान है। उसकी जगह यहां नहीं जेल होनी चाहिए।
खान सर के दूसरे चाचा बोले फैजल को जेल में डालो?
खान सर के दूसरे सासा मो. इमरान ने भी कुछ समय पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि फैजल शिक्षा माफिया है। जो ऑनलाइन कलासेस के जरिए छात्रों को धोखे में रखता है। अगर उसके 10 छात्र पास होते हैं तो वह बढ़ा-चढ़ाकर 20 बताता है। वह बच्चों की जिंदगी बनाता नहीं, बल्कि उनकी जीवन से खिलवाड़ करता है। इतना ही नहीं चाचा ने आरोप लगाया कि फैजल अपने सामने किसी को आगे बढ़ता नहीं देख सकता है। वह एक तरह से नटवरलाल है, जिसे शिक्षा और कोचिंग का घमंड है।
क्या है खान सर कोचिंग मामला
बता दें कि 2 जून की रात पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर हमला हुआ था। इस दौरान बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने दोनों कोचिंग के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं खान सर से भी पूछताछ की जा रही है। इस दौरान खान सर के कई राज सामने आ रहे हैं, जो उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।