हरिद्वार बी एच ई एल – 3 मर्ई 2026– दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा जिला हरिद्वार उत्तराखंड के तत्वाधान में गत वर्षो की भांति बुद्ध पूर्णिमा के त्रिपावन (पर्व) पर एस.सी/एस.टी फेडरेशन कार्यालय डॉ. अंबेडकर मेमोरियल हॉल सेक्टर 5B भेल रानीपुर हरिद्वार में दिनांक 3 मई 2026 को एक कार्यक्रम कैडर का आयोजन किया गया* कार्यक्रम में पूज्य भंते करुणा सागर जी ने त्रिशरण और पंचशील ग्रहण कराया गया और सभी अतिथियों सहित कार्य क्रम में सभी उपासकों ने तथागत बुद्ध,सन्त प्रवर शिरोमणि गुरु रविदास जी और बोधिसत्व विश्व रतन बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमाओ पर पुष्प अर्पित कर शत् शत् नमन किया गया तत्पशचात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अशोक सागर राष्ट्रीय सचेतक समता सैनिक दल , राष्ट्रीय मुख्य कार्यालय डा अम्बेडकर भवन रानी झांसी रोड नई दिल्ली, माननीय पी.पी सिंह अशोक बौद्ध लखनऊ प्रदेश अध्यक्ष SSD (U.P), माननीय राकेश मोहन भारती प्रदेश महामंत्री B.S.I (U.P) मलखान सिंह यादव जी कैडर SSD लखनऊ, गुरविंदर सिंह जी कमांडर SSD दिल्ली, एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष BSI (U.K) पंचशील पटका पहनकर फूलमालाओं के साथ गुलदस्ता देकर हरिद्वार जिले एवं उत्तराखंड प्रदेश B S.I की टीम ने स्वागत किया कार्यक्रम में दूर दराज से चलकर आए सभी अतिथियों का BSI जिलाध्यक्ष अमित कुमार बौद्ध जी, महासचिव सियाराम बौद्ध जी, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार बौद्ध जी, ने पंचशील पटका पहनकर स्वागत किया कार्यक्रम में आदरणीय मुख्य अतिथि माननीय अशोक सागर ने कहा हम लोगों को संघटित रहकर बाबा साहब के बताए हुए मार्ग बुद्ध धम्म पर चलना चाहिए और हमेशा समानता की बात करनी चाहिए हमें एक दूसरे से सम्मान के साथ व्यवहार करना चाहिए और पूरे देश भर में समता सैनिक दल का प्रचार प्रसार कर घर-घर में एक जवान SSD का होना चाहिए जिससे समाज और देश को मजबूती मिलेगी तभी आपका उद्धार हो सकता है इस लड़ाई में मैं आपके साथ आगे आगे चलूंगा क्योंकि बलि बकरे की दी जाती है शेर की नहीं आप शेर बनकर जियो उन्होंने अपने भाषण में कहा की बाबा साहेब का मिशन आसमान की तरह ऊंचा और समुद्र की तरह गहरा है और हमारे राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र एवं हमारे ध्वज का रंग भी आसमान एवं समुद्र की तरह नीला है इस तरह आपके अंदर भी इतनी शक्ति है बस उसको पहचाना बाकी है तभी आप देश की सत्ता पर काबिज हो सकते हैं*इस अवसर पर समता सैनिक दल की ओर से माननीय रामसजीवन बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष B S I और जिला अध्यक्ष हरिद्वार माननीय अमित कुमार बौद्ध को सभी के समक्ष बौद्ध धम्म संस्कार विधि और समता सैनिक दल के संविधान की प्रति भी भेंट की गई |
माननीय पी.पी सिंह अशोक बौद्ध ने कहा हमें बाबा साहब के प्रथम मूल सूत्र को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चों को शिक्षा की ओर लेकर जाना पड़ेगा कि आज देशभर में शिक्षा का मजाक उड़ाया जा रहा है शिक्षा का निजीकरण हो चुका है इसलिए अपने बच्चों को खूब पढ़ाओ खूब लिखाओ और अपनी स्कूल यूनिवर्सिटी खोलो जिससे बच्चों का भविष्य बदल जा सकता है और घर-घर से समता सैनिक दल का कमांडर तैयार करो एवं सिपाही को परेड कैसे कराई जाती है देश के राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट कैसे करना चाहिए पर जोर दिया माननीय राकेश मोहन भारती ने बुद्ध पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा हमें बाबा साहब की लिखी पुस्तक बुद्ध और उनके धम्म पढ़ना चाहिए शिविर कितने प्रकार के होते हैं और बौद्ध स्थलों पर भी पूरे देश भर में भ्रमण करना चाहिए जिससे देश भर के लोग मानवता का संदेश दिया जा सके
कार्यक्रम की अध्यक्षता में माननीय केंद्रीय शिक्षक राम सजीवन बौद्ध जी प्रदेश अध्यक्ष BSI (U.K) ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और कहां हम सबको मिलजुलकर भारत को बौद्ध बौद्धमय में बनाना चाहिए क्योंकि बौद्ध धम्म भारत की पहचान है और भारत से बौद्ध धम्म का प्रचार प्रसार महान सम्राट अशोक जी की पुत्री संघमित्रा जी और पुत्र महेंद्र जी के द्वारा विश्व तक पहुंच पाया इसलिए हमारी पहचान एक नहीं अनेक देशों में होती है तो हमें इस मानवतावादी मिशन को आगे बढ़ना चाहिए
आद. विनोद कुमार जी महाप्रबंधक एटम्स प्रा. लि., केंद्रीय शिक्षक समय सिंह बौद्ध जी, रिषा गौतम जी, प्रदेश सचिव एड. रविंद्र गौतम जी, प्रदेश सचिव डॉ. संजय कुमार जी डॉ. राजकुमार गौतम जी, प्रदेश संगठक प्रधानाचार्य फूलसिंह जी, ऑडिटर मास्टर टिकेश कुमार जी, रोहित बौद्ध जी, नरेश बौद्ध जी, बिट्टू कुमार जी, विकास नागयान जी, दीपक कुमार जी, अतुल बौद्ध जी, राजकमल बौद्ध जी, अरुण अरुण घनिष्ठ जी, प्रदेश सचिव ऋषिपाल बौद्ध जी, परितोष कुमार जी, प्रतीक गहराना जी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह बौद्ध जी, चंद किरण बौद्ध जी, एड. रूपचंद आजाद जी, प्रताप सिंह जी, ओम प्रकाश जी, जॉनी अंबेडकर जी,
आदि उपासक कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव एड. रविंद्र गौतम जी एवं जिलाध्यक्ष अमित कुमार बौद्ध जी ने किया* कार्यक्रम का समापन सब्बे सत्ता के उद्बोधन के साथ किया गया****