समता सैनिक दल (Samata Sainik Dal) ने अपना 101 व स्थापना दिवस , भीमराव अंबेडकर भवन (Bhimrao Ambedkar Bhawan) रानी झांसी रोड दिल्ली में धूमधाम से मनाया I

23 और 24 सितंबर 2025 समता सैनिक दल (Samata Sainik Dal) ने अपना 101 व स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से…
1 Min Read 0 1

23 और 24 सितंबर 2025 समता सैनिक दल (Samata Sainik Dal) ने अपना 101 व स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन (Bhimrao Ambedkar Bhawan) रानी झांसी रोड दिल्ली में धूमधाम से मनाया l
दल के स्थापना दिवस को मनाने की तैयारी गत 15 दिनों से पूरे भारत में चल रही थी ! केंद्रीय समिति के द्वारा अपने दल के जिला और राज्य अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए थे
विशेष कार्यक्रम दिल्ली में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से राज्य अध्यक्ष अपनी अपनी जिले के कार्यकर्ताओं के साथ भवन पर 23 सितंबर 2025 दोपहर 12:00 से ही आने शुरू हो गए थे भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सैनिकों का रजिस्ट्रेशन दिल्ली प्रदेश सैनिक दल की देखरेख में शुरू हुआ सबके रहने खाने की व्यवस्था भवन पर की गई थीI

विशेष सभा का आयोजन शाम को 6:00 से शुरू हुआ जिसमें सैनिक दल के राष्ट्रीय सचेतक डॉक्टर ए आर जोशी जी, दल के संरक्षक उम्मेद सिंह गौतम, सचेतक गुरु चरण सिंह , राष्ट्रीय अध्यक्ष टेक सिंह जी ,उपाध्यक्ष कमल सिंह बौद्ध दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह हर्ष , दिल्ली प्रदेश के महासचिव सुनील कुमार जी , सेक्रेटरी श्री सुरेंद्र कुमार जी आदि ने गर्म जोशी से सभी सैनिकों विधिवत स्वागत किया !
आम सभा मैं समता सैनिक दल ध्वज को फहराया गया निनाद का घोष किया गया ध्वज गीत गाकर के एकरूपता और भाईचारे को बढ़ावा दिया गया I
इसी के साथ सभी उपस्थित राज्य और जिला के कमांडर्स ने अपने-अपने अनुभव और सुझाव दिए ताकि सैनिक दल को पूरे भारत में प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने सक्षम किया जाए !

24 सितंबर 2025 की सुबह से ही प्रतिदिन होने वाली शाखा संगायन की तैयारी प्रातः 4:00 से शुरू हो गई थी उपस्थित सभी कमांडर्स सैनिक शाखा में उपस्थित हुए लगभग 1 घंटे तक विभिन्न सारी गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिदिन शाखा कैसे चलाई जाए? कैसे बौद्धिक की जाए ? कैसे योग और अभ्यास किया जाए? आदि का प्रशिक्षण सभी सैनिकों सैनिकों और कमांडर्स को दिया गया I
प्रतिदिन के स्नान आदि करने के बाद सभी सैनिक जलपान लेने के लिए पुनः ग्राउंड में उपस्थित हुए सबको चने और दूध उपलब्ध कराए गए !
अलग-अलग समूह में कमांडर्स और सैनिक छोटे-छोटे समूह में वितरित कर दिए गए जो अलग-अलग स्थान कमरों में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा वार्षिक कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे!
सुबह का भोजन सभी को सुबह 9:00 बजे उपलब्ध कराया I
24 सितंबर 2025 को प्रातः 10:00 से मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के रिटायर मुख्य न्यायाधीश के जी बालकृष्णन, मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय के रिटायर मुख्य न्यायाधीश सुरेश कैट दिल्ली प्रदेश के सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष संजय गहलोत जी भारत सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष अजय मकवाना जी भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता पूर्व मंत्री डॉक्टर सत्यनारायण, पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री के अतिरिक्त अन्य मुख्य गण मान्य सभा में उपस्थित थे!
कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध प्रार्थना से हुई।

अपने अभिभाषण में अशोक कुमार जी ने समता सैनिक दल के सैनिकों को श्री भाषण पढ़ते हुए प्रेरणा की एक ऐसा समय था जब एक पड़ेगा ,एक लड़ेगा, एक करें व्यापार ,बाकी सब उनकी सेवा करें ,ऐसा था विधान ,को बदलकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा कि सभी पढ़ेंगे ,सभी लड़ेंगे ,सभी भी करें व्यापार और काम ,ऐसी व्यवस्था कर दी जय हो भारत का संविधान बाबा का संविधान!
अपनी भाषण में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के जी बालकिशन ने कहा कि हम गरीबों के पास ना जमीन है ,ना व्यापार है, ना संपत्ति है ,ना कोई और ऐसी शक्ति है ,जो हमें आगे ले जा सकती है, हमारा और हमारे बच्चों का कल्याण शिक्षा कर सकती है हमको पढ़ना होगा हमारे बच्चों को पढ़ना होगा I मिलकर सभी अपने बच्चों को पढ़ाया खुद पढ़ें और पढ़ाई को अपना हथियार बनाएं ताकि हम भी सफल हो और हमारे आने पीढ़ियां जेनरेशन भी अच्छे माहौल में जीवन जी सके!
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कट जी ने कहा कि शिक्षा के अलावा हमारे पास और कोई ऐसा हथियार नहीं है जो अपना भी और समाज का भी भला कर सके इसलिए हमें अपना दमखम लगाकर शिक्षा पर कार्य करना होगा!
आदरणीय डॉक्टर सत्यनारायण जटिया जी ने कहा अब वह समय आ गया है कि हमें समाज को सशक्त करने के लिए क्षमता सैनिक दल को सशक्त करने के लिए लोगों से मिलना होगा संगठन पर काम करना होगा ताकि लोग जुड़ सकें और फिर एक सशक्त समता सैनिक दल समाज और हम लोग राष्ट्र के निर्माण में जुड़ सके I
दल के राष्ट्रीय सचेतक डॉक्टर ए आर जोशी जी ने विभिन्न प्रस्ताव पास कराकर समता सैनिक दल के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सभी कार्यालय को आधुनिक रूप देने का प्रस्ताव पास कराया !
मुख्य संरक्षक उम्मेद सिंह गौतम जी ने जी ने अपने ओजस पूर्ण भाषण में सैनिक सैनिकों को प्रशिक्षित होने और सैनिक दल के इतिहास को पढ़ने के लिए प्रेरित किया , इकट्ठा होकर समाज कार्य करने के लिए प्रेरित किया !
समता सैनिक दल (Samata Sainik Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेक सिंह गौतम जी ने सभी उपस्थित गणमान्य का आभार अभिव्यक्त करने के साथ-साथ उनका स्मृति चिन्ह के रूप में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की एक विशाल फोटो नीला पट्टा और स्मृति चिन्ह दिए !
सैनिक दल के 101 में स्थापना दिवस मनाने में दिल्ली राज्य की समता सैनिक दल की भूमिका की भूरि भूरि प्रशंसा की गई I

karan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *