पश्चिम बंगाल व असम में प्रचंड जीत पर लोनी में जश्न, कार्यकर्ताओं संग झूमे विधायक नंदकिशोर गुर्जर

लोनी। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में लोनी विधानसभा क्षेत्र में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ढोल की थाप पर जमकर झूमे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “भाजपा जिंदाबाद” और “गो दीदी… गो” जैसे जोशीले नारों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सशक्त रणनीति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत और ठोस रणनीति के साथ कार्यकर्ताओं के मनोबल के कारण यह प्रचंड जीत संभव हो पाई है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण का अपमान करने वाली पार्टियां आज सत्ता से बाहर हो गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश में भी विपक्ष को लगातार तीसरी बार सत्ता से दूर रहना पड़ेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी राजकुमार चौधरी, सर्वेश शर्मा, आकाश गौतम, मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, अश्विनी कुमार, जितेंद्र गुप्ता, संतोष मिश्रा, सभासद सतेंद्र बंसल, कृष्ण बंसल, रोहित भारद्वाज, विशाल धामा जीतू भाई, अनूप भड़ाना, लकी प्रधान, जयवीर बंसल, प्रशांत ठाकुर, विपिन कसाना, सुदेश भारद्वाज, अर्जुन नागर, हरेन्द्र प्रधान, कुलवीर चौहान, राजेश सोम विजयपाल बैसला, महामंत्री सूरज मिश्रा, प्रमोद भट्ट तरुणा शर्मा आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *