- निर्धारित समय-सीमा में मतदाता सूची से संबंधित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करा लें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- जागरूक नागरिक ही सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- प्रत्येक मतदाता की भागीदारी से ही लोकतंत्र को वास्तविक मजबूती मिलेगी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- आलेख्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 मय घोषणा पत्र भरें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- मतदाता सूची से नाम अपमार्जन हेतु फार्म-7 भरें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- मतदाता सूची में प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानान्तरण किये जाने हेतु फार्म-8 मय घोषणा पत्र भरें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- मतदाता के स्थानान्तरण की स्थिति में फार्म-8 मय घोषणा पत्र भरकर उपलब्ध करायें, न कि फार्म-6 भरें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक: जिला निर्वाचन अधिकारी
Ghaziabad। भारत निर्वाचन आयोग (ECI)के निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि में दिनांक 18.01.2026 (रविवार) विशेष अभियान चलाया गया है, जिसके तहत समस्त बी.एल.ओ. द्वारा अपने मतदेय स्थलों पर बैठकर आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया गया तथा अर्ह एवं छूटे हुए मतदाताओं से फार्म-6 मय घोषणा पत्र भरवाकर अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्राप्त किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय, उत्तर प्रदेश (U.P.) श्री नवदीप रिणवा (Shri Navdeep Rinva), जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजियाबाद श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ भट्ट द्वारा जनपद गाजियाबाद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 55-साहिबाबाद के मतदान केन्द्र इन्दिरापुरम पब्लिक स्कूल, न्याय खण्ड प्रथम एवं मदन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया तथा विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गयी है। निरीक्षण के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 55-साहिबाबाद, बी.एल.ओ. सुपर
वाइजर्स एवं बी.एल.ओ. मौजूद रहे।

उक्त के साथ ही विशेष अभियान तिथि को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा भी 54-विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र इन्ग्राहम इण्टर कालेज एवं सेंट पाल स्कूल, राजनगर का निरीक्षण कर बी.एल.ओ. द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का निरीक्षण किया तथा वहाँ मौजूद नागरिकों को फार्म-6 भरवाने में सहयोग प्रदान किया एवं निर्वाचकों को अवगत कराया कि यदि आलेख्य मतदाता सूची में किसी निर्वाचक का नाम छूट गया है तो सम्बन्धित मतदाता फार्म-6 मय घोषणा पत्र (नए मतदाताओं के लिए), फार्म-7 (मतदाता सूची से नाम अपमार्जन हेतु) एवं फार्म-8 मय घोषणा पत्र (मतदाता सूची में प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानान्तरण किये जाने हेतु) में पूर्ण विवरण भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें। मतदाता के स्थानान्तरण की स्थिति में फार्म-8 मय घोषणा पत्र भरकर उपलब्ध करायें, न कि फार्म-6 भरें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय, उत्तर प्रदेश (U.P.) श्री नवदीप रिणवा (Shri Navdeep Rinva) ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण में आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। यदि किसी क्षेत्र में ऐसे नाम दर्ज हैं, जो स्थानांतरित हो चुके हैं या जिनका निधन हो गया है, तो इसकी सूचना संबंधित बूथ स्तर अधिकारी को अवश्य दें, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहि
त बनाया जा सके। इससे निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता और अधिक सुदृढ़ होगी। मेरा आप सभी से आग्रह किया कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर मतदाता सूची से संबंधित सभी आवश्यक सुधार पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होते हैं और प्रत्येक मतदाता की भागीदारी से ही लोकतंत्र को वास्तविक मजबूती मिलती है।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य कर लें तथा जिन पात्र नागरिकों के नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, वे समय रहते अपना नाम शामिल कराएँ। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है।
18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर देश के लोकतांत्रिक भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन मतदाताओं का पता, नाम, आयु या अन्य विवरण में कोई त्रुटि है, वे उसे समय रहते ठीक कराएँ, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी जागरूक बनें और अपने परिवार, पड़ोस तथा समाज के अन्य पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
