सूचित किया जाता है कि आज उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति, रामपार्क विस्तार, लोनी, गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) की कार्यकारिणी सदस्यों को पूर्वांचल छठ पूजा समिति, रामपार्क विस्तार, लोनी, गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) की ओर से ससम्मान निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ था।
यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य का विषय रहा कि समिति के कुछ कार्यकारिणी सदस्य सेंट्रल छठ पार्क, ई-ब्लॉक स्थित पूजा स्थल पर पहुँचकर इस पावन अवसर में सम्मिलित हुए।
सम्मिलित सदस्यों में —
अध्यक्ष जयेंद्र नेगी,
मुख्य सलाहकार भाई हरेंद्र पटवाल जी,
महासचिव श्री यशपाल सिंह नेगी जी,
उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट जी,
मीडिया प्रभारी श्री शंकर सिंह बिष्ट जी,
कार्यकारिणी सदस्य श्री महेश नंद रंगत ढौंढियाल जी,
तथा पूज्य पंडित जी आदरणीय श्री राजाराम काला जी (मुख्य संरक्षक, बालाजी मंदिर, रामपार्क विस्तार, लोनी, गाज़ियाबाद) सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर सभासद श्री कुलवीर चौहान जी, उत्तराखंड आर्य समाज विकास समिति के सम्मानित कार्यकारिणी सदस्य, समाजसेवी अनिल डेयरी जी, भाई पंकज मैखुरी जी एवं अनेक सम्मानित समाजसेवकों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी ने आत्मीयता और सद्भाव से स्वागत किया, जिससे सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना और प्रगाढ़ हुई।
पूर्वांचल छठ पूजा समिति के संरक्षक आदरणीय श्री रामानंद झा जी, अध्यक्ष आदरणीय श्री रामलगन राय जी, सचिव भाई राहुल कुशवाहा जी एवं संपूर्ण कार्यकारिणी द्वारा किया गया पटका पहनाकर स्वागत अत्यंत सम्मानजनक और भावनात्मक रहा। यह केवल एक औपचारिक सम्मान नहीं, बल्कि समाजिक एकता और परस्पर श्रद्धा का प्रतीक था।
हम पूर्वांचल छठ पूजा समिति, रामपार्क विस्तार, लोनी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने आत्मीयता और सादगी से स्वागत कर इस आयोजन को यादगार बनाया।
*सादर,*
*जयेंद्र नेगी*
*अध्यक्ष – उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति, रामपार्क विस्तार, लोनी, गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश)*