*लोनी क़े कारवां मेरेज होम में सम्पन्न हुआ सेवा पखवाड़ा अभियान जिला कार्यशाला का आयोजन, नोएडा विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह ज़ी ने कहा सेवा और भाजपा एक दूसरे के पूरक हैं *
-लोनी की कानून व्यवस्था पर थपथपाई लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की पीठ, कहा उमा भारती जी और योगी जी की तरह है फायर ब्रांड
-भाजपा कार्यकर्ताओं और नंदकिशोर गुर्जर ने परिश्रम से यहां पर दबंगई दिखाने वालों को हराया है-पंकज सिंह
लोनी के कारवां बैंक्वेट हॉल में सेवा पखवाड़ा अभियान जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अभियान सह-संयोजक श्री गजेंद्र मावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम से पहले नोएडा विधायक पंकज सिंह का गढ़ी कटैया अंडरपास पर भाजपा नेताओं और सभासदों ने पुष्पवर्षा कर, तलवार भेंट कर स्वागत किया।
सेवा पखवाड़ा के तहत
कार्यक्रम क़े अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय चौ. चैनपाल सिंह जी ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पार्टी के विभिन्न मोर्चों द्वारा लोनी क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से रक्तदान शिविर, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभियान (सीएचसी/पीएचसी केंद्रों पर), हर शक्ति केंद्र पर विशेष कार्यक्रम, प्रबुद्ध सम्मेलन आत्मनिर्भर भारत विषयक कार्यक्रम,दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण, विधायक/सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएँ।
मुख्य अतिथि श्री पंकज सिंह ने अपने संबोधन में कहा देश को आज मजबूत नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में मिला है। भाजपा के लिए सेवा का अर्थ है जनता की सेवा। हमारे संगठन के कार्यक्रम 365 दिन जनता के लिए चलते रहते हैं, जबकि अन्य राजनीतिक दल केवल चुनावों में सक्रिय होते हैं सेवा पखवाड़े के तहत सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सफल बनाना है। वहीं मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने लोनी की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोग मानते थे कि उनकी दबंगई के कारण लोनी में भाजपा जीत नहीं सकती, लेकिन यहां के फायर ब्रांड विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। कार्यकर्ताओं का परिश्रम रंग लाया भाजपा ने जीत दर्ज की। यहां के विधायक जी के संघर्ष और नेतृत्व को देखकर लोग उमा भारती जी और योगी जी की याद करते हैं।”






विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा सेवा पखवाड़ा केवल अभियान नहीं बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है। भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य कर रहा है। लोनी में विकास और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य जारी है। क्षेत्रीय अभियान सह-संयोजक श्री गजेंद्र मावी ने कहा सेवा पखवाड़ा अभियान के माध्यम से हर कार्यकर्ता को सेवा का संकल्प लेना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘सेवा ही संगठन’ मंत्र हमें प्रेरणा देता है। भाजपा का प्रत्येक मोर्चा इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएगा और समाज के अंतिम पायदान तक सेवा पहुँचाने का कार्य करेगा। कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जिपं अध्यक्ष ममता त्यागी, हरेंद्र मावी जी, राजकुमार यादव जी, महा मंत्री अनूप बैसला जी, महामंत्री राजेंद्र वाल्मीकि, मंत्री आकाश गौतम जी, महामंत्री जीतेन्द्र चितोड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र डायमंड , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशी शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती मिश्रा जी, अनुसूचित मोर्चा जिला संयोजक प्रदीप गहलोत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सौलत पाशा, राजकुमार चौधरी जी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल प्रधान जी, संजीव शर्मा जी, गजब पावी जी, राहुल श्याम सुन्दर बलराम नगर मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष, अशवनी कुमार मंडल अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष मनीष चौहान, पंडित ललित शर्मा, विपिन कसाना,विजय कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी, प्रशांत झा, करन ग्रोवर, अमरेश कुमार, महेश यादव, सुरेश पाल, सभासद डले क़े नेता रोहित भारद्वाज, सभासद जयवीर बंसल, सभासद सतेन्द्र बंसल, सभासद सोमेन्द्र सोम, सभासद विनीता सिँह, सभासद अनूप भडाना, सभासद किशन बंसल, पर्णव त्यागी, सुभाष कसाना जी, विनय गुर्जर जी, सुदेश भारद्वाज जी आदी सैकड़ो कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
विजय कुमार मिश्रा, मिडिया प्रभारी भाजपा जिला गाजियावाद
Leave a Reply