आज सिटी स्टेशन मेरठ (City Station Meerut) श्रमिको के यूनियन कार्यालय पर देश के सबसे बड़े अराजनीतिक मजदूर संगठन हिंद मजदूर सभा के द्वारा मजदूर संगठनों को मजबूत करने हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष रवि पाल सिरोही कामरेड व संचालन संगठन के महामंत्री सुभाष शर्मा जी ने किया संगठन के बहुत ही सम्मानित बड़े लीडर आदरणीय हरपाल सुमन जी के नेतृत्व में कार्यक्रम आरंभ किया गया समाज में अच्छा काम करने के लिए सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया सामाजिक सेवा निर्माण श्रमिक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम जी को हिंद मजदूर सभा की तरफ से पटका पहनकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ ऑटो रिक्शा यूनियन मेरठ के अध्यक्ष श्रीमान अतीक अहमद और नदीम ठाकुर भाई को भी सम्मानित किया गया 4 घंटे तक चल मीटिंग में मजदूरों की दशा और दिशा पर सभी ने अपने-अपने विचार रखें ज्ञानेंद्र कुमार गौतम जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज देश में हिटलर शाही शासन चल रहा है संविधान के दायरे में कोई काम नहीं हो रहा गरीब मजदूरों को उनका हक देने के नाम पर सभी सरकार बनाते हैं लेकिन बाद में उन्हें मजदूरों का शोषण होता है विभागों में सामाजिक सुरक्षा श्रमिकों को दी जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाएं आवास नो को दिए जाने वाले आवास की योजनाएं सरकारी विभागों में दम तोड़ रहे हैं समय पर किसी को कोई योजना का लाभ नहीं मिल रहा है साथ ही साथ हर व्यक्ति को कमर तोड़ महंगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार ने निकाल कर रख दिया है अमीरों को फ्री राशन मिल रहा है|
गरीबों के राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं अब समय आ गया है हम सभी मजदूर व अराजनीतिक संगठन एकजुट होकर सरकार वह उसके अधिकारियों को सबक सिखाने का काम करेंगे सभी साथियों ने समर्थन किया और लंबे समय से पश्चिम यूपी मेरठ हाई कोर्ट ब्रांच की मांगवकील भाइयों द्वारा की जा रही है जिसके लिए गरीबों मजदूरों किसने एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता के हित में हिंद मजदूर सभा एवं सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया सामाजिक सेवा निर्माण संगठन फाउंडेशन रजि. ऑटो रिक्शा चालक संघ सभी एक साथ होकर मेरठ में हाई कोर्ट ब्रांच की मांग के लिए वकील भाइयों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन करते हैं कार्यक्रम में उपस्थित नफीस अनवर सीमांत दयाराम विनोद कुमार बेचैन भारतीय सफाई मजदूर संघ महामंत्री हाजी अफजाल विजयपाल आनंद जी धर्म सिंह मास्टर वीर सिंह शालिनी मसीही पुष्पा कमलेश राजेश संजीव मलिक राजेश वेद आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे