लोनी क्षेत्र के बागरानप में हुई दर्दनाक मॉब लिंचिंग की घटना में दिवंगत सोनू जाटव के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तत्काल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने परिवार को चेक प्रदान किया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा जल्द परिवार को 10 लाख रुपये और दिए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त परिवार को पेंशन, आवास तथा अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिया जायेगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी लोनी, एसीपी लोनी,मेहर चंद प्रधान, स्थानीय सभासद अर्जुन नागर, सभासद दल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, सभासद गण, समेत जाटव सभा के पदाधिकारी, समाज के सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें जिन्होंने प्रदेश सरकार को धन्यवाद कहते हुए कहा मा. विधायक जी का हम विशेष आभार जताते है जिनके कारण हमें न्याय और आर्थिक मदद मिल पाई है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पीड़ित परिवार की मुलाकात योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में कराई थी। मुख्यमंत्री जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायता एवं न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप अब यह सहायता प्रदान की गई है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा “यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के साथ मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों को कठोरतम सजा मिले और परिवार को हर संभव सहयोग चाहे वह आर्थिक हो, सामाजिक हो या कानूनी, प्रदान किया जाए। मैं मा. मुख्यमंत्री जी का लोनीवासियों की तरफ से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।”