वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) वनडे सीरीज़ से बाहर; आयुष बडोनी को पहली बार टीम में जगह मिली।

भारत के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर(Washington Sundar) को रविवार को वडोदरा के BCA स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के…
1 Min Read 0 1

भारत के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर(Washington Sundar) को रविवार को वडोदरा के BCA स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान बॉलिंग करते समय अपनी बाईं निचली पसली में अचानक तेज दर्द हुआ। उनका आगे स्कैन किया जाएगा, जिसके बाद BCCI मेडिकल टीम एक्सपर्ट की राय लेगी।

वाशिंगटन को IDFC फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज़ के बाकी दो मैचों से बाहर कर दिया गया है।

पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है। बडोनी दूसरे वनडे के वेन्यू राजकोट में टीम से जुड़ेंगे।

दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), श्रेयस अय्यर (VC), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (WK), आयुष बडोनी (Aayush Badhoni)

karan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *