लोनी में भव्य और दिव्य छठ पर्व का आयोजन, विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पुत्र नागेश गुर्जर ने दर्जनों घाटों पर भास्कर सूर्य नारायण और छठी मईया को किया प्रणाम

बिहार विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के कारण माननीय विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर जी की अनुपस्थिति में, विधयक पुत्र नागेश गुर्जर ने डीएलएफ, लक्ष्मी सिटी, भगवती गार्डन, स्वर्ग आश्रम ठोकर-7 यमुना जी, राजधानी एन्क्लेव, पूजा कॉलोनी, गुरुद्वारा इंदिरापुरी, नवीन कुंज, राम विहार, बन्थला, श्री राम कॉलोनी चमन विहार, पावी, कृष्णा विहार, करावल नगर, खेकड़ा, साहिबाबाद सहित लोनी क्षेत्र के दर्जनों छठ घाटों पर सांध्यकालीन एवं उदयीमान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर और मां छठी मैया को प्रणाम कर लोनीवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस दौरान नागेश गुर्जर ने कहा छठ महापर्व लोक आस्था, अनुशासन और शुद्ध आचरण का प्रतीक है। लोनी में श्रद्धालु जनों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से भव्य और दिव्य आयोजन देखने को मिला। माननीय विधायक जी निरंतर बिहार प्रवास से लोनी की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और सभी आयोजनकर्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

वहीं विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित संदेश में कहा “छठ महापर्व हमारे जीवन में प्रकाश, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। भगवान भास्कर और मां छठी मैया की कृपा लोनी समेत सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे, यही मंगलकामना है। इसके अतिरिक्त विधायक ने घाटों की व्यवस्था में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है ”
#mlaloni(@nkgurjar4bjp)
#मिशन_2027

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *