- विधायक नंदकिशोर गुर्जर ( MLA Nand Kishore Gurjar) ने दिव्यांगजन को वितरित की ट्राइ साईकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, (tricycles, wheel chairs, crutches)
बुजुर्गों को वितरित की छड़ी| - 20 लाख की लागत से जैन मंदिर वाली गली सीसी रोड़ का किया लोकार्पण|
- जनचौपाल में बिजली विभाग और जलनिकासी, सफाई न होने की शिकायत पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को त्वरित फ़ोन कर कहा व्यवस्था दुरुस्त करें|
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ( MLA Nand Kishore Gurjar) ने गुरुवार को लोनी के परशुराम नगर मंडल के गुलाब वाटिका में जनचौपाल कार्यक्रम के तहत लोगों की बिजली, राशन कार्ड, जलनिकासी व कानून व्यवस्था आदि से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिव्यांगजनों को ट्राय साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, छड़ी वितरित की। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा आज लोनी की छवि बदली है। हजारों करोड़ों रुपये के विकास कार्य से लोनी विकास के पथ पर अग्रसित है। कुछ जलनिकासी जैसी समस्याएं जरूर है जिनके समाधान की दिशा में भी कार्य शुरू किये जा चुके है। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होने का आश्वासन दिया।।
विधायक ने गिनवाईं लोनी की उपलब्धियां, कहा बदहाल लोनी अब खुशहाल लोनी के मार्ग पर है अग्रसित:
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुलाब वाटिका में बिजली, राशन कार्ड व कानून व्यवस्था आदि से जुड़ी समस्याओं का जनचौपाल लगाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को निस्तारण के आदेश दिए।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जनचौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा *जब 2017 में लोनी की हमें जिम्मेदारी मिली थी तब लोनी विकास के मामलें में शून्य थी। क्षेत्र की चरमराई कानून व्यवस्था, सड़कों का नामोनिशान न होना लोनी की पहचान थी। नगरपालिका से लेकर देहात तक मूलभूत सुविधाएं नगण्य थी। सड़कों के नाम पर गड्ढे-गारा और खराब कानून व्यवस्था लोनी की पहचान थी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से आज लोनी विधानसभा में हजारों करोड़ों रूपये के विकास कार्य हुए है और भविष्य में कई बड़े प्रोजेक्ट भी यहां आएंगे, देहरादून एक्सप्रेसवे का कार्य भी तीव्र गक्ति से पूर्ण हो रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क, पानी और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में हमने आपके दिए गए आशीर्वाद के बलबूते स्वंय को साबित किया हैशिक्षा के क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं था हमने इसकी लड़ाई लड़ी और आज कन्या डिग्री कॉलेज बनकर तैयार है, 2 ईंटर कॉलेज, एक आईटीआई हमारे क्षेत्र में है। इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज के लिए हम प्रयासरत है। स्कूलों के आधारभूत ढांचों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी काफी सुधार आया है हमने विपरीत परिस्थितियों में भी पूरे जनपद में सबसे पहले कॉरोना की लड़ाई जीती। नाईपुरा पर 50 बेड का अस्पताल संचालित है इसे हम 100 बेड का करने जा रहे है। लोनी सीएचसी बरसात में ठप हो जाती थी दवाईयों नहीं थी। दर्जनों डिस्पेंसरी और हेल्थ वेलनेस सेंटरों ने लोनी की पहचान बदली है।लोनी को हाईटेक सिटी बनाने की दिशा में हम लोग अग्रसित है। बेहटा नहर ऱोड पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है, बन्द फाटक भी जल्द खुलने जा रहा है जिसकी निविदाएं आमंत्रित हो चुकी है।


जनचौपाल में बिजली विभाग और जलनिकासी एवं सफाई न होने की शिकायत पर जताई नाराजगी, सनबन्धित को कहा व्यवस्था दुरुस्त करें:
कार्यक्रम के दौरान बलराज नगर धोबी गली, व अन्य स्थानों पर लटके तार, सफाई न होने और जलनिकासी की समस्या को स्थानीय लोगों ने सामने रखी। इसपर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अधीक्षण अभियंता को फ़ोन कर तुरंत 1 सप्ताह में समस्याओं को दुरुस्त करने को कहा। साथ ही अधिशासी अधिकारी को स्थानीय सभासद व नागरिकों के साथ बैठकर सफाई व जलनिकासी पर बैठक करने हुए निस्तारण की दिशा में काम करने को कहा। विधायक नंदकिशोर गुर्जर के त्वरित कार्यवाही की लोगों ने प्रशंसा की।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सभासद दल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, सभासद रोहित चौहान, सभासद टीटू ठाकुर, सभासद कृष्ण बंसल, सभासद रूपेंद्र चौधरी, सभासद मिंकू जैन, जिला उपाध्यक्ष पँ ललित शर्मा, पूर्व सभासद सतीश जैन, भाजपा नेता मास्टर राजकुमार, बिट्टू तोमर, नितिन ढाका, जितेंद्र कश्यप, संजय जैन, हंस कुमार, सुरेश पंचाल, सुनील ठाकुर, मधुर जैन, अंकित ,राकेश योगेंद्र पांचाल सुशील कुमार द्विवेदी, राम शर्मा , संजय पांचल, राम शर्मा, मुकेश शर्मा, रंजना शर्मा, परवीन शर्मा, मुकेश उपाध्याय, जेपी शर्मा, राजदीप तंवर, रणवीर आदि सैकड़ों की संख्या में स्थानीय उपस्थित रहे