ग्राम तुगलकाबाद में जल्द होगा श्री गुरुरविदास मंदिर का पुनर्निर्माण

जल्द शुरू होगा ऐतिहासिक गुरुघर का पुनर्निर्माण कार्य

आज श्री गुरु रविदास विश्रामधाम मंदिर जोहड़ तुगलकाबाद नई दिल्ली में डीडीए के अधिकारियों द्वारा मंदिर कमेटी के सम्मानित पदाधिकारियों को गुरुघर की जमीन का कब्जा सौंपा गया। इस पावन अवसर पर परम पूजनीय संत स्वामी वीरसिंह हितकारी जी महाराज, आदरणीय श्री आलोक कुमार जी, आदरणीय श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ,श्रीमान एम.आर. बाली जी, श्रीमान ऋषिपाल जी, श्रीमान सुरजीत सिंह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष,श्रीमान विजय कुमार जी, श्रीमान अमृतपाल जी, श्रीमान बलिराम जी, आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

गरीबदास
क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *